icon

सुगम्य भारत अभियान.....!

Updated On : 16 डिसेंबर 2019


हाल ही में भारत सरकार ने सुगम्य भारत अभियान की डेडलाइन को बढ़ाकर मार्च, 2020 कर दिया है। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाना है।


सुगम्य भारत अभियान

सुगम्य भारत अभियान को 3 दिसम्बर, 2015 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लांच किया गया था। इसका उद्देश्य देश भर में दिव्यांग जनों के लिए सुगम्यता सुनिश्चित करना है। इसके तहत स्कूलों, अस्पतालों, कार्यस्थलों, परिवहन स्थलों में दिव्यांग जनों की आवाजाही को निर्बाध बनाना है।


इस अभियान का लक्ष्य कम से कम 50% सरकारी भवनों को दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य बनाना है। इस अभियान को तीन चरणों में पूरा किया जाना था। पहले चरण में 2016 के अंत तक अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों को दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य बनाने की योजना थी, दूसरे चरण में 25% सार्वजनिक परिवहन वाहनों को 2017 के अंत तक सुगम्य बनाने का लक्ष्य था। तीसरे चरण में 50% सरकारी भवनों को दिव्यांगजनों के लिए सुगम बनाने का लक्ष्य रखा गया था।

Important Links
अधिक माहिती
वेबसाईट लिंक
नविन जाहिराती
नविन जाहिराती